पंजाब में सरकारी/निजी स्कूलों का समय बदला,अब इस समय खुलेगें स्कूल

कि पहले प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक था, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक था।

Date Updated
फॉलो करें:

पंजाब के सरकारी/निजी और संबद्ध स्कूलों में सोमवार से नया शैक्षणिक वर्ष 2024-25 शुरू हो गया है। इसके साथ ही सीनियर सेकेंडरी, हाई मिडिल और प्राइमरी स्कूलों का समय भी बदला जाएगा। सभी स्कूल सुबह 8 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे छुट्टी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार समय परिवर्तन आदेश 30 सितम्बर 2024 तक लागू रहेंगे। बताया जा रहा है कि सितंबर तक स्कूल का समय यथावत रहेगा। बता दें कि पहले प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक था, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक था।

Tags :