Punjab: फिरोजपुर में परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो भाई और उनकी बहन की मौत, बाइक पर आए थे हमलावर

फिरोजपुर के गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के सामने मंगलवार दोपहर को करीब बीस राउंड फायरिंग कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों ने करीब बीस राउंड फायरिंग की गई है। वारदात गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के सामने हुई।  

Date Updated
फॉलो करें:

पंजाब न्यूज। पंजाब के फिरोजपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। तीनों लोगों की माैत हो गई है। वारदात मंगलवार दोपहर को हुई। हमलावर बाइक पर आए थे। आरोपियों ने करीब बीस राउंड फायरिंग की गई है। वारदात गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के सामने हुई। 

जानकारी के अनुसार, सफेद वरना कार में पांच लोग सवार थे। वारदात में एक महिला जसप्रीत काैर की माैत हुई है। सूत्रों के अनुसार, एक युवक दिलप्रीत सिंह (29) पर हत्या के दो केस दर्ज थे। मृतका दिलप्रीत की बहन थी। दिलप्रीत और उसके चचेरे भाई आकाश की भी माैत हो गई है हालांकि अभी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर दो नकाबपोश आए और कार को रुकवाया। कार के रुकते ही फायरिंग शुरू कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी माैके से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, कार सवार लड़की की शादी थी और इसी के लिए सभी बाजार में खरीदारी करने जा रहे थे।