Punjab News:खनौरी बार्डर पर किसान संघर्ष के दौरान मारे गए किसान शुभकरण सिंह की मौत मामले में पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज की गई जीरो FIR से पंजाब की राजनीति गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस मामले में CM भगवंत मान को घेरा है।
उन्होंने CM को संसद में उनके द्वारा दिए गए उस संबोधन को याद करने की नसीहत दी। जिसमें उन्होंने खुद पुलिस द्वारा अज्ञात पर केस दर्ज करने का मुद्दा उठाया था। उनका कहना है कि ऐसा कर CM ने किसानों के साथ धोखा किया है। ऐसे में शुभकरण को कभी इंसाफ नहीं मिल पाएगा।
FIR से हरियाणा पुलिस को क्लीन चिट दी
बिक्रम सिंह मजीठिया ने शुभकरण की मौत मामले में दर्ज की गई जीरो FIR के मामले को लेकर दो पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर की है। एक पोस्ट में उन्होंने CM को घेरा है। उन्होंने CM भगवंत मान को पलटूराम कहते हुए लिखा है कि जो FIR उन्होंने दर्ज की है।
वह किसी भी अदालती परख की कसौटी पर खरी नहीं उतरती है। इससे सीधे मिलीभगत साबित होती है। 8 दिनों बाद अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। ऐसा कर हरियाणा पुलिस को क्लीन चिट दी गई है। उन्होंने लिखा है कि ऐसे शुभकरण को कभी इंसाफ नहीं मिलेगा।
वहीं, उन्होंने आगे लिखा है कि मैं भगवंत मान से यारी निभा रहे राजा वड़िंग से भी पूछ रहा हूं क्या वह उनसे इस बारे में सवाल करेंंगे। उससे पूछेंगे कि शुभकरण को इस तरह का न्याय मिलेगा। उम्मीद है कि आप अपने दोस्त को घेरोंगे।
जीरो FIR दर्ज कर लोगों को बना रहे हो मूर्ख
कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने CM भगवंत मान जब सांसद थे तो उनके द्वारा सांसद में किए गए संबोधन का एक वीडियो लगाया है। साथ ही पोस्ट में कहा है कि आप ने सांसद में कहा था कि पुलिस कैसे अज्ञात हो सकती है। हमारा 23 साल का लड़का हरियाणा पुलिस ने हमारी जमीन में आकर मारा है। जबकि पर्चा अज्ञात पर किया गया है। दूसरों को सलाह देने वाले अब आप क्यों इंसाफ देने की बजाए किसानों को धोखा दे रहो हो। पर्चा हरियाणा के गृहमंत्री व एसपी जींद पर दर्ज करो। जीरो FIR दर्ज कर आप पंजाब के लोगों को मूर्ख बना रहे हो।