लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नवजोत सिंह सिद्धू आज चंडीगढ़ पहुंच रहे है। वह आज राज्यपाल बीएल पुरोहित से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पार्टी के तीन पूर्व प्रमुख उनके साथ रहेंगे। इनमें शमशेर सिंह दूलों, महिंदर सिंह केपी और लाल सिंह शामिल हैं। वह किस मुद्दे पर राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं, इस बारे में उन्होंने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। मुलाकात के बाद वह मीडिया से जरूर बात करेंगे. इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है. यह बैठक सुबह करीब 10:30 बजे होगी।
सिद्धू पार्टी से अलग चल रहे हैं
गौरतलब है कि सिद्धू अब पार्टी से अलग हो चुके हैं और उन्होंने कांग्रेस नेताओं का अपना गुट बना लिया है। इसमें उन्होंने छोटे-बड़े नेताओं और पूर्व विधायकों को शामिल किया है। एक दिन पहले शमशेर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बाबू काशी राम के गांव गए थे। इसके साथ ही जालंधर के चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।