केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली से पंजाब तक सियासी भूकंप, प्रदर्शन कर रहे पंजाब के दो मंत्री गिरफ्तार

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह दिल्ली पहुँचे जहाँ उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

Date Updated
फॉलो करें:

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है. दिल्ली ही नहीं, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी आप कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता इसका विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी विरोध करने दिल्ली पहुंचे।

इस बीच पुलिस ने दोनों मंत्रियों को हिरासत में ले लिया। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वह अरविंद केजरीवाल के परिवार से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी चट्टान की तरह केजरीवाल के साथ खड़ी है। वहीं दूसरी ओर आप कार्यकर्ता हरियाणा के कुरूक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास का घेराव करने पहुंच गए हैं। हरियाणा आप प्रमुख सुशील गुप्ता और अनुराग ढांडा अभी तक नहीं पहुंचे हैं।

प्रियंका गांधी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को गलत बताया

हिमाचल के शिमला पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर केजरीवाल की गिरफ्तारी को गलत बताया है. उन्होंने लिखा कि राजनीति का स्तर इस तरह गिराना न तो प्रधानमंत्री को शोभा देता है और न ही उनकी सरकार को।