दिल्ली के इस खिलाड़ी को लगा 8 करोड़ का चूना, मोहम्मद कैफ ने किया बड़ा खुलासा

IPL 2025 Auction: पृथ्वी शॉ को लेकर एक खबर सुर्खियों में है, जिसमे बताया जा रहा है कि उनको करीब 8 करोड़ का नुकसान हुआ है.उन्हें अपनी गलती की सजा में 8 करोड़ रूपए का भुक्तान करना पड़ा है.आखिर पृथ्वी शॉ ने ऐसी कौन-सी गलती की है? दरअसल, IPL ऑक्शन में चर्चा में न रहना ही उनके लिए सजा है, इसका भुगतान करने के लिए उनको 8 करोड़ का नुकसान सहना पड़ा है.आइए जानें की उन्होंने क्या गलती है?

Date Updated
फॉलो करें:

IPL 2025 Auction: IPL ऑक्शन में पृथ्वी शॉ को लेकर काफी चर्चा हुई.उन्होंने ऐसी गलती कर दी है, जिसके कारण उनको 8 करोड़ का नुकसान सहना पड़ा है.पृथ्वी शॉ ने आखिर ऐसा के किया, जिसके कारण उनको इतना बड़ा नुकसान सहना पड़ा है.

दरअसल, उनकी गलती ये है कि उन्होंने अपने खेल पर ध्यान नहीं दिया है और लापरवाही की.साथ ही फिटनेस पर भी ध्यान नहीं दिया.पृथ्वी शॉ  दिल्ली कैपिटल्स में अच्छा नहीं कर सकते है मौके पर अच्छा काम नहीं किया.इस बात का खुलासा उनके दिल्ली फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे मोहम्मद कैफ कर दिया है.

IPL ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा 

शायद यही वजह रही की IPL 2025 के ऑक्शन में किसी ने उनपर बोली नहीं लगाई.यहां तक की उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने भी नहीं, जिससे वो साल 2018 से जुड़े है.ये काम तक हुआ जब पृथ्वी शॉ ने अपनी बेस प्राइस सिर्फ 75 लाख रूपए रखी थी.अब उनके लिए इससे बड़ी शर्म की बात क्या होगी? IPL के किसी भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं बनने से उनको 8 करोड़ का चूना लग गया है.हर साल दिल्ली से उनको 8 करोड़ मिलता था, लेकिन इस साल वो भी नहीं मिलेगा.

मोहम्मद कैफ ने शेयर किया अपना अनुभव 

IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद  मोहम्मद कैफ ने पृ्थ्वी शॉ को लेकर बड़ा बयान दिया है.मोहम्मद कैफ ने इसको शर्मिंदगी वाली बात बताई है. कैफ ने जिओ सिनेमा से बात करते हुए कहा,"उनको कोई नहीं खरीदा है ये शर्म की बात है.जब वो दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग पैनल में थे उस दौरान का अनुभव शेयर करते हुए कैफ ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स ने पृ्थ्वी शॉ को बहुत स्पोर्ट किया.पृ्थ्वी शॉ दिल्ली के एक मात्र ऐसे खिलाड़ी है जो कभी भी मौका न मिलने की शिकायत नहीं कर सकते है.