Nobel Peace Prize 2024: जापान के इस संगठन को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार? जानिए वजह

Nobel Peace Prize 2024: इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार 'निहोन हिडांक्यो' को दिया जाएगा. यह पुरस्कार परमाणु हथियारों के खिलाफ लड़ाई के लिए दिया जाएगा. इससे पहले साल 2023 में यह पुरस्कार एक ईरानी पत्रकार को दिया गया था.

Date Updated
फॉलो करें:
Courtesy: Social Media

Nobel Peace Prize 2024: वर्ष 2023 में नोबेल पुरस्कार ईरानी पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को दिया गया. इस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार एक जापानी संगठन को दिया जाएगा. इस संगठन का नाम 'निहोन हिडांक्यो' है. इस संगठन ने दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करने की कोशिश की है. इस संगठन ने यह साबित करने की भी कोशिश की है कि अब परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. इस संगठन ने हिरोशिमा और नागासाकी के परमाणु बम से बचे लोगों के लिए काम किया है और उनके लिए जमीनी लड़ाई लड़ी है.

पिछले साल किसको मिला पुरस्कार 

नोबेल पुरस्कार देने वाली नॉर्वेजियन नोबेल समिति को इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कुल 286 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इस सूची में करीब 89 संगठन हैं. वर्ष 2023 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली नरगिस मोहम्मदी डिफेंडर्स ऑफ ह्यूमन राइट्स सेंटर की उप निदेशक के पद पर काम करती हैं. यह संगठन ईरान में प्रतिबंधित है.

किसको दो बार मिला है नोबेल पुरस्कार 

अमेरिका के पोर्टलैंड में जन्मे लिनस पॉलिंग ही एक ऐसे शख्स है, जिनको पूरी दुनिया में दो बार नोबेल पुरस्कार मिला हैं. इसमें से पहला पुरस्कार केमिस्ट्री और दूसरा शांति के लिए दिया गया. नोबेल पुरस्कार के आधिकारिक पेज के अनुसार, उन्होंने केमिकल बंधन को समझने और उसको समझाने में सफलता प्राप्त की. बाद में उन्होंने परमाणु हथियारों के खिलाफ एक पिटीशन भी फाइल की थी. 

नोबेल शांति पुरस्कार कौन देता है?

नोबेल शांति पुरस्कार नॉर्वे की संसद (स्टॉर्टिंगेट) द्वारा नियुक्त एक निर्वाचित समिति द्वारा प्रदान किया जाता है. इस समिति में 5 सदस्य होते हैं, यही टीम उनका चुनाव करती हैं.