दोस्त को थी गर्लफ्रेंड की कमी, प्रेमिका खोजने के लिए बेस्ट फ्रेंड ने शहर में लगवा दी होर्डिंग

दुनियां में प्रेम के अजीबो गरीब किस्से सुनने को मिलते हैं। अब एक प्रेमी ने प्रेम के लिए इतना हैरानीजनक काम किया है कि जब कोई उसकी कहानी को सुन रहा है तो हैरान हो रहा है। हुआ कुछ यूं कि एक दोस्त ने अपने दोस्त को गर्ल फ्रैंड दिलाने के लिए शहर में होर्डिंग्स लगा दिए। यह कहानी कहां कि है इसकी तो जानकारी नहीं मिली पर यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर @ig_calcutta नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। 

Date Updated
फॉलो करें:

Desk: हाल में एक ऐसी ही दोस्त ने अपने बेस्ट फ्रेंड की कमी को पूरा करने के लिए कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर उसकी चर्चा होने लगी।दोस्तों के बिना जीवन में कोई रस नहीं। दोस्त लोग ही बेरंग जिंदगी में रंग घोलते हैं। सुख-दुख हो या चाहे कोई भी समय हो। एक दोस्त हमेशा अपने दोसेत के लिए खड़ा होता है। अगर उसे किसी चीज की कमी होती है तो दोस्त उस कमी को पूरा करने की कोशिश करते हैं।

आंचल ने सड़क किनारे एक बड़ी सी होर्डिंग लगवाई है जिसमें लिखा है कि वह अपने दोस्त रियो के लिए एक प्रेमिका खोज रही है। आंचल ने होर्डिंग में अपने दोस्त रियो की तस्वीर भी लगवाई है। जिसके बाद रियो के बारे में तारीफों के पुल बांधे गए हैं। दरअसल, एक लड़की ने अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए गर्लफ्रेंड खोजने के लिए सड़क किनारे होर्डिंग लगवा दी। होर्डिंग में एक लड़के के लिए प्रेमिका खोजने की बात लिखी गई है। लड़के का नाम रियो है और उसके लिए गर्लफ्रेंड खोजने का जिम्मा, उसकी बेस्ट फ्रेंड आंचल ने उठाया है। 

होर्डिंग में रियो के टिंडर अकाउंट का क्यूआर कोड भी लगवाया 

इसके अलावा पार्क स्ट्रीट में जिस तरह के काठी रोल मिलते हैं वैसा ही रोल रियो अपने हाथों से बना लेता है। होर्डिंग में आंचल ने रियो के टिंडर अकाउंट का क्यूआर कोड भी लगवाया है। आंचल ने दोस्त रियो की तारीफ करते हुए लिखवाया है कि रियो को शहर में सबसे अच्छी गोलगप्पों की दुकान के बारे में पता है। इसके साथ ही वह एक अच्छा फोटोग्राफर भी है। जो भी उसकी गर्लफ्रेंड बनेगी, उसकी अनगिनत कैंडिड तस्वीरें खिंची जाएंगी।

बहुत लोगों ने पोस्ट पर किया कमेंट

पोस्ट पर लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई के पास यही एक लास्ट ऑप्शन बचा था। दूसरे ने लिखा- काश ऐसी दोस्त भगवान सबको दे देता। तीसरे ने लिखा- अब तो लड़की मिल ही जाएगी भाई।इस होर्डिंग वाले पोस्ट को इंस्टाग्राम पर @ig_calcutta नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और इसे लाइक किया है।