झारखंड में नौकरी के नाम पर ठगी करने के तीन आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने झारखंड में कई लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने और वीजा प्राप्ति तथा प्लेसमेंट सहायता जैसी सेवाएं देने का वादा कर कथित तौर पर ठगी करने के आरोप में यहां उत्तम नगर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Date Updated
फॉलो करें:

दिल्ली पुलिस ने झारखंड में कई लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने और वीजा प्राप्ति तथा प्लेसमेंट सहायता जैसी सेवाएं देने का वादा कर कथित तौर पर ठगी करने के आरोप में यहां उत्तम नगर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारी ने बताया, "उन्होंने जमशेदपुर में कई लोगों को ठगा है।" उन्होंने बताया कि ठगी का यह मामला 17 दिसंबर को प्रकाश में आया.

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों से 1.5 करोड़ से दो करोड़ रुपये तक की ठगी की गई। जालसाजों ने पीड़ितों से पैसे लेने के बाद दफ्तर बंद कर दिया और कई पीड़ितों के पासपोर्ट लेकर फरार हो गए.

झारखंड पुलिस से आरोपियों के बारे में सूचना मिलने पर दिल्ली में जांच की गई। अपराध शाखा की टीम को फरार अपराधियों के बारे में जानकारी दी गई और संभावना जताई गई कि वे दिल्ली-एनसीआर में भाग सकते हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने दिल्ली के उत्तम नगर में संदिग्धों का पता लगाया और फैयाज खान (32), मुश्ताक सिद्दीकी (28) और विश्वनाथ प्रताप सिंह (34) को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने घोटाले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

(इस खबर को सलाम हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)