उज्जैन के महाकाल में एक हादसा सामने आया है। महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग में पांच पुजारियों समेत 13 लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि गुलाल उड़ाते समय आग की लपटें तेज हो गईं और वहां मौजूद पुजारी उसकी चपेट में आ गए.
पुजारी कपूर लेकर आरती कर रहे थे
जानकारी के मुताबिक, महाकाल मंदिर में पुजारी कपूर से आरती कर रहे थे। इसी बीच उसमें आग लग गयी। इस आग के कारण मंदिर में मौजूद 6 श्रद्धालु भी झुलस गए। घटना के वक्त महाकाल मंदिर में होली मनाई जा रही थी। उधर घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी अस्पताल पहुंच गए हैं। कुल 13 लोग आग की चपेट में आ गए हैं। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
#WATCH | Madhya Pradesh | People admitted to District Hospital in Ujjain after a fire broke out in the 'garbhagriha' of Mahakal Temple during bhasma aarti. Holi celebrations were underway here when the incident occurred. More details awaited. pic.twitter.com/TkpAnsHLT8
— ANI (@ANI) March 25, 2024