दिल्ली में AAP ने अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कांग्रेस से तोड़ा गठबंधन

पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर हुई बैठक के बाद इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था।

Date Updated
फॉलो करें:

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन से अलग होने का फैसला किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय (senior leader gopal rai) ने सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के घर हुई बैठक के बाद इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। हमारी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। बता दें कि आज सीएम केजरीवाल के आवास पर बैठक बुलाई गई थी। बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर समीक्षा की गई।

बैठक के बाद गोपाल राय ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमनें लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करने का फैसला किया था लेकिन विधानसभा चुनाव हम अकेले ही लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह पहले से तय था कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक के लिए है। लोकसभा चुनाव हमनें ईमानदारी के साथ लड़ा था। गोपाल राय ने कहा कि हम दिल्ली की जनता के साथ मिलकर इस लड़ाई को जीतेंगे। आप पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। बता दें कि आप पार्टी ने लोकसभा चुनाव में इंडिया अलायंस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। गौरतलब है कि दिल्ली में आप और कांग्रेस ने साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने 3 और आप ने 4 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि दिल्ली की सातों सीटें बीजेपी की झोली में गई थी।