Healthy Lifestyle: डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें, शरीर में नहीं होगी कैल्शियम की कमी

Healthy Lifestyle: हमें पता है कि कैल्शियम सिर्फ दूध, दही और पनीर से ही मिलता है। आज हम आपको यह बताएगें कि आप किन अन्य चीज़ों से कैल्शियम प्राप्त कर सकते हैं।

Date Updated
फॉलो करें:

Healthy Lifestyle: बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन सब से बचने के लिए हमें अपने भोजन में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का सेवन करना चाहिए। यह हमारी हड्डियों, हृदय, मस्तिष्क और प्रतिरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

अमला

कैल्शियम पाने के लिए आप आंवले को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है।

सोयाबीन

कैल्शियम के लिए आप सोयाबीन को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। शरीर की दैनिक आवश्यकता के अनुसार 27 प्रतिशत कैल्शियम लेना चाहिए। इसे आप खाकर पूरा कर सकते हैं।

बादाम

बादाम कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। बहुत से लोग डेयरी उत्पादों के बजाय बादाम के दूध पर स्विच कर रहे हैं। बादाम को रात भर भिगोकर रखें। इसके बाद आप इसे सुबह खा सकते हैं। यह आपके शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करेगा.

चिया सीडस

चिया सीडस भी कैल्शियम से भरपूर होते हैं। आप इसे सलाद, स्मूदी या जूस के साथ अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसमें बोरोन नामक तत्व होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।