शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए हमें सभी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ऐसे में शरीर को सभी पोषक तत्व मिलने चाहिए। जिंक हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसके माध्यम से डीएनए बनता है, कोशिकाएं विकसित होती हैं और प्रोटीन का उत्पादन होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसकी कमी से शरीर में कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता
जिंक हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इसकी कमी के कारण हमारा शरीर बीमारियों से लड़ने में असमर्थ हो जाता है। व्यक्ति बार-बार विभिन्न संक्रमणों से परेशान रहता है। चोट लगने पर घाव भरने में देरी होती है।
भूख में कमी
शरीर में जिंक की कमी से भूख नहीं लगती है। अगर आपको भूख नहीं लग रही है तो इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। जिंक की कमी पूरी न होने पर वजन कम होने लगता है।
बालों का झड़ना
जिंक की कमी से हमारे बाल कमजोर हो जाते हैं। जब बाल पतले हो जाते हैं तो टूटने लगते हैं। ऐसे में जिंक का सेवन करके व्यक्ति को स्वस्थ बनाया जा सकता है।
त्वचा संबंधी समस्याएं
शरीर में जिंक की कमी से त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। रूखी त्वचा, मुंहासे और एक्जिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप स्वस्थ त्वचा चाहते हैं, तो जिंक की कमी को दूर करें।