महिला हो या पुरुष 30 साल के बाद शरीर में आते हैं काफी बदलाव, इन बीमारियों का रहता खतरा 

30 साल की उम्र के बाद हर व्यक्ति को किसी न किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उम्र के हिसाब से व्यक्ति को खुद का अधिक ध्यान रखना पड़ता है लेकिन आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण 30 साल की उम्र के बाद कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।  

Date Updated
फॉलो करें:

हैल्थ न्यूज। 30 की उम्र को पार करते ही शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती हैं। जिसके कारण मांसपेशियों में लचीलापन, हड्डियों का कमजोर होना, एनर्जी कम होना आदि शामलि हैं। इतना ही नहीं आज के समय में अनियमित लाइफस्टाइल, तनाव  के कारण हार्ट संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। 30 साल की उम्र के बाद हर व्यक्ति को किसी न किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उम्र के हिसाब से व्यक्ति को खुद का अधिक ध्यान रखना पड़ता है लेकिन आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण 30 साल की उम्र के बाद कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। महिला हो या पुरुष 30 साल की उम्र के बाद शरीर में काफी बदलाव आते हैं। 

30 के बाद बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

प्रोस्टेट कैंसर का खतरा: कुछ पुरुषों में इस कैंसर के लक्षण पहले ही नजर आने लगते हैं। रात को सोते समय अधिक पेशाब आना, पेशाब में अधिक जलन होना आदि इसके लक्षण हो सकते हैं। अगर आपके साथ ऐसा कुछ हैं तो एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। 

मांसपेशियां तेजी से सिकुड़ने लगती हैं 

30 साल की उम्र के बाद पुरुषों में यह समस्या भी अधिक देखी गई हैं। मांसपेशियां तेजी से सिकुड़ने लगती हैं जिससे आपको कभी भी कही भी दर्द की समस्या हो जाती हैं। ऐसे में आप एक्सरसाइज और योग की मदद ले सकते हैं। 30 की उम्र पार करते ही शरीर में तेजी से कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होने लगती हैं जिसके कारण शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। जिसके कारण वह जरा सी चोट लगने में टूट जाती हैं। ऐसे में आप कैल्शियम और विटामिन डी संबंधी चीजों का सेवन करें।

कार्यक्षमता तेजी से होने लगती है कम 

इस उम्र के बाद तेजी से हमारे शरीर का आकार बढ़ जाता है। खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण शरीर में फैट बढ़ जाता है। ऐसे में आप एक्सरसाइज के साथ अपने खानपान का पूरा ध्यान रखें। 30 साल की उम्र पार करते ही दिल की कार्यक्षमता तेजी से कम होने लगती हैं। दिल खून की पंपिंग धीमे से करने लगता है। जिसके कारण धमनियों में कोलेस्ट्राल जमा हो जाता है। जिसके कारण आपको ब्लड प्रेशर की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इसिए 30 की उम्र आती ही ठीक ढंग से अपने खापना में ध्यान देने के साथ-साथ एक्सरसाइज जरूर करें।