Running करने से सिर्फ आपका मोटापा ही कम नहीं होता है बल्कि दिल भी रहता है हेल्दी 

बाहर दौड़ते समय कई बार कंक्रीट तो कई बार घास की सतह पर दौड़ना पड़ता है। इस वजह से आपकी हड्डियों और घुटनों पर पर अधिक बल पड़ता है, जिससे आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए आप अगर घर के बाहर दौड़ लगा रहे हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। मैराथन या किसी भी प्रकार की दौड़ स्पर्धा के लिए लोगों को घर के बाहर ही दौड़ लगानी चाहिए।

Date Updated
फॉलो करें:

हेल्थ न्यूज। अपने आप को फिट और हेल्दी रखने के लिए ज्यादातर लोग रनिंग करते हैं। रनिंग करने से सिर्फ आपका मोटापा ही कम नहीं होता है बल्कि आपके दिल की सेहत भी दुरुस्त होती हैं और आपका शरीर अंदरूनी तौर पर स्वस्थ रहता है। अब दौड़ लगाने के लिए लोग दो ही तरीके आज़माते हैं पहला है घर के बाहर दौड़ लगाना या फिर ट्रेडमिल पर दौड़ना।

ऐसे में लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि ट्रेडमिल पर दौड़ना ज्यादा फायदेमंद होता है या घर से बाहर? अगर आपके मन में भी यही सवाल आता है तो आपकी दुविधा को हम इस लेख के ज़रिए दूर करेंगे। जानें जिम के अंदर ट्रेडमिल पर या बाहर खुले मैदान में दौड़ना, सेहत के लिए क्या है ज़्यादा फायदेमंद?

घर से बाहर दौड़ने के फायदे

जब आप बाहर पार्क या किसी मैदान में दौड़ लगाते हैं तो इससे आपकी ऊर्जा ज़्यादा खर्च होती है। दरअसल, बाहर दौड़ते समय आप किसी कमरे में नहीं बंद होते हैं न हो कोई एक दिशा तय होती है इसलिए आप अपनी रफ़्तार से दौड़ते हैं जिस वजह से वहां ऊर्जा ज़्यादा खर्च होती है। बाहर दौड़ते समय कई बार कंक्रीट तो कई बार घास की सतह पर दौड़ना पड़ता है। इस वजह से आपकी हड्डियों और घुटनों पर पर अधिक बल पड़ता है, जिससे आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं।

ट्रेडमिल पर दौड़ने के फायदे

जो लोग बिज़ी होते हैं वो लोग ट्रेडमिल पर दौड़ना पसंद करते हैं। ट्रेडमिल पर आप कभी भी किसी भी मौसम में दौड़ सकते हैं। जैसे- अगर बाहर बारिश हो रही है या कोई कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है तो भी आपको कुछ सोचने की ज़रूरत नहीं है आप आराम से ट्रेडमिल पर दौड़ कर अपनी फिटनेस बरकार रख सकते हैं।

ट्रेडमिल पर या बाहर दौड़ना क्या है ज्यादा फायदेमंद?

अपने आप को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए आप अगर घर के बाहर दौड़ लगा रहे हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। मैराथन या किसी भी प्रकार की दौड़ स्पर्धा के लिए लोगों को घर के बाहर ही दौड़ लगानी चाहिए। इसके साथ ही जब आप घर से बाहर धूप में दौड़ लगाते हैं तो इससे आपको विटामिन डी भी मिलता है जो आपके शरीर के लिए बहुत ही ज़रूरी विटामिन है।

वहीं, अगर आप जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ लगाते हैं तो इसके भी कई फायदे हैं। ट्रेडमिल पर दौड़ने से आप अपनी फिटनेस को मेंटेन कर पाते हैं। ट्रेडमिल पर दौड़ने से आपके दिल की सेहत भी बनी रहती है। आप ट्रेडमिल पर ठंड, बरसात या गर्मी किसी भी मौसम में दौड़ सकते हैं। साथ ही आजकल के बढ़ते पॉल्यूशन की वजह से ट्रेडमिल पर दौड़ना भी एक बेहतरीन विकल्प है। 

यानी कुल मिलाकर कहें तो घर के बाहर दौड़ना या ट्रेडमिल पर दौड़न दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद है। आप घर के बाहर दौड़ लगाना चाहते हैं या ट्रेडमिल पर यह आपकी जरूरत और पसंद पर निर्भर करता है। क्योंकि दोनों ही सेहत के लिए लाभकारी है।