प्याज एक ऐसी चीज है जो लगभग हर भारतीय रसोई में पाई जाती है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाता है। लोग इसे सलाद में भी खाते हैं। डायबिटीज में कई लोग प्याज खाते हैं या नहीं? वे इसे लेकर असमंजस में हैं। मधुमेह में आहार प्रमुख भूमिका निभाता है। हालाँकि, प्रत्येक व्यक्ति का मधुमेह अलग-अलग होता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, प्याज में मौजूद कुछ तत्व मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं कि यह हर किसी के लिए सच हो। प्याज खाने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। यह मधुमेह या पूर्व-मधुमेह रोगियों के लिए महत्वपूर्ण है।
प्याज में होते हैं ये गुण
प्याज में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो सूजन से लड़ते हैं और ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हृदय रोग के खतरे को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही इनमें बड़ी मात्रा में क्वेरसेटिन, फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। यह उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है।