देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का भारत दौरा सुर्खियों में है. एक्ट्रेस को होली पार्टी में शामिल होने से लेकर अयोध्या में राम लला के दर्शन तक देखा गया. हाल ही में वह कजिन मन्नारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुई थीं. प्रियंका ने पूरे परिवार से मुलाकात की, लेकिन उनकी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा से उनकी मुलाकात की कोई खबर नहीं आई. इसके बाद दोनों को लेकर खबरें आ रही हैं कि वे एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं. बता दें कि फैंस ने ये भी नोटिस किया कि परिणीति और प्रियंका एक शहर में होते हुए भी एक-दूसरे से नहीं मिले. ऐसी भी खबरें हैं कि परिणीति शायद प्रियंका से नाराज हैं. क्योंकि प्रियंका परिणीति की शादी में नहीं पहुंची थीं. हालांकि प्रियंका ने परिणीति की सगाई अटेंड की थी.
बॉलीवुड लाइफ ने सोर्स के हवाले से लिखा- 'मन्नारा प्रियंका चोपड़ा से बहुत करीब है. वो प्रियंका को अपना सबसे बड़ा इंस्पिरेशन का सोर्स मानती हैं. अपनी बर्थडे पार्टी में भी मन्नारा ने प्रियंका और निक को इंवाइट किया था. लेकिन परिणीति चोपड़ा इसमें नजर नहीं आई थीं. परिणीति को पार्टी में न बुलाने का कारण शायद प्रियंका थीं, क्योंकि खबरें हैं कि परिणीति प्रियंका से शादी में न आने की वजह से नाराज हैं. हालांकि, ये अभी तक अफवाहें हैं. परिणीति और प्रियंका ने इसे लेकर कोई रिएक्ट नहीं किया है.'
आगे लिखा- वहीं मन्नारा और परिणीति भी एक-दूसरे से ज्यादा क्लोज नहीं हैं. जैसा कि प्रियंका का है. प्रियंका बड़ी बहन हैं और उनका सभी बहनों और फैमिली मेंबर्स के साथ अच्छा बॉन्ड है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि परिणीति की शादी के बाद से प्रियंका और परिणीति मिले नहीं हैं. इसका एक कारण ये भी बताया जा रहा है कि परिणीति अपकमिंग फिल्म चमकीला के प्रमोशन्स में बिजी हैं.