Entertainment News: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने गुरुवार की सुबह फैंस के साथ अपनी सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर की। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक के जरिए बताया कि वह इस साल पेरेंट्स बनने जा रहे हैं।
इस खबर बाद सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर को ढेरों बधाइयां मिली। खबर शेयर करने के बाद गुरुवार शाम ये कपल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को 29 फरवरी की शाम मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हमेशा की तरह इस बार भी ये कपल एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इस खास मौके पर रणवीर पत्नी मस्तानी का पूरा ख्याल रखते दिखें।
वीडियो में देख सकते हैं जैसे की दीपिका और रणवीर अपनी गाड़ी से निकले तो पैपराजी ने उन्हें बधाई देने लगे। कुछ कदम चलते ही इस कपल को कुछ फैंस मिले, जिन्होंने दीपिका को फूलों का खूबसूरत गुलदस्ता दिया और उनके साथ केक भी कट किया। इस मौके पर रणवीर और दीपिका के चेहरे पर माता-पिता बनने की खुशी साफ नजर आ रही है।
हमेशा की तरह ये कपल ट्विनिंग करता नजर आया। रणवीर सिंह जहां ऑल व्हाइट कॉर्ड सेट में नजर आए। तो वहीं दीपिका आरामदायक व्हाइट कलर की स्कर्ट और व्हाइट स्वेटर पहने नजर आई। उन्होंने एक शानदार हैंडबैग और ब्लैक शेड्स के साथ अपने लुक पूरा किया।
एक्ट्रेस के डिलीवरी मंथ की बात करे तो सितंबर में बच्चे को जन्म देगी। हालांकि, अभी तक तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। इस वक्त दीपिका पादुकोण दो महीने की प्रेग्नेंट है।