चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने शनिवार को मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जीत लिया। मिस लेबनान यास्मीना ज़ायटौन को प्रथम उपविजेता घोषित किया गया। 28 साल बाद इस कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले भारत का प्रतिनिधित्व 22 वर्षीय सिनी शेट्टी ने किया।
टोप 4 में भी जगहे नहीं बना सकी शेट्टी
मुंबई में जन्मी शेट्टी चैंपियनशिप के शीर्ष चार में भी जगह नहीं बना सकी। बीकेसी के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 71वीं मिस वर्ल्ड चैंपियनशिप में दुनिया के 112 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। भारत ने यह प्रतिष्ठित खिताब छह बार जीता है।
इसमें रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय बच्चन (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा जोनास (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) शामिल हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर और पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की।
12 जजों के पैनल ने मिस वर्ल्ड के विजेता का फैसला किया
इस बार मिस वर्ल्ड फिनाले 2024 को 12 जजों का पैनल जज कर रहा है। इसमें अभिनेत्री कृति सेनन और पूजा हेगड़े, फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता अमृता फड़नवीस, विनीत जैन, क्रिकेटर हरभजन सिंह, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की सीईओ जूलिया मॉर्ले सीबीई, पत्रकार रजत शर्मा और कई अन्य शामिल हैं।