इंटरटेनमैंट न्यूज। बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुई हैं। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ 11 अप्रैल को रिलीज हुई थी। मैदान के बाद एक और स्पोर्ट्स ड्रामा दर्शकों के सामने आ रही है। चर्चित फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। करण ने अपनी एक पोस्ट में कहा कि कुछ फिल्में कहानी से कहीं बढ़कर होती हैं। वे दर्शकों को उनके सपनों के बारे में बताती हैं…
”मिस्टर एंड मिसेज माही” हमारे सबसे करीब है। इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर रहा हूं। 31 मई 2024! आपके नजदीकी सिनेमाघरों में होगी। फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ भारत के पूर्व कप्तान और महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित है। फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में राजकुमार महेंद्र और जान्हवी महिमा नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है।